थाना नग्गर के एरिया से परिचित होकर रैपिड एक्शन फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च।

लहर इंडिया 20 फरवरी अम्बाला राजेश कुमार
अम्बाला गृह मंत्रालय की गाइडलाईन के अनुसार रैपिड एक्शन फोर्स 194 बटालियन ने आज दिनांक 20.02.2025 (गुरुवार) को श्री सुनील कुमार (उप.कमांडेंट) के नेतृत्व में थाना नग्गर के क्षेत्र में परिचित अभ्यास किया। इस परिचित अभ्यास के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स 194 बटालियन के जवानों ने नग्गर थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र में भौगोलिक, सांप्रदायिक दंगों, जनसंख्या व क्राइम रेट, लोगों की आर्थिक स्थिति, शिक्षा व कानून व्यवस्था की गहनता से जानकारी प्राप्त ली तथा साथ ही इन क्षेत्रों के विशिष्ठ व्यक्तियों एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं व शांति कमेटी के सदस्यों से मेल-मिलाप किया और भविष्य में किन परिस्थितियों में, किस प्रकार से दंगे हो सकते है इत्यादि के बारें में भी पूर्ण जानकारी हासिल की। रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने नडीयाली. खेरा , खन्ना माजरा, रसलपुर, नकरपुर , बहापुर, नन्योला , इस्माइलपुर,खुरचनपुर, मढ़ेडी चौक इत्यादि स्थानों/गावों में फ्लैग मार्च किया।इस अभ्यास के बारे में श्री सुनील कुमार उप . कमांडेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभ्यास/फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता, प्रशासन व फोर्स के बीच समन्वय और सौहार्द कायम करना है। इस अभ्यास में रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन के जवानों सहित नग्गर थाना के कर्मचारी/अधिकारी भी शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment