Friday, June 21, 2024

सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय अबोहर और 55 बटालियन बीएसएफ में उल्लास और समर्पण के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।





फाजिलका 21 जुन 
(धर्म चावला) बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए योग सत्र में भागीदारी की।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री विजय कुमार, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, अबोहर के उदबोधन से हुआ, जिसमे उन्होंने योग के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग के बारे में लोगो को जागरूक करने और योग की  महत्ता आम लोगों तक पहुंचाने, विभिन्न संस्कृति के लोगो को आपस जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस प्राचीन विरासत को अंगीकार करने और इसे बढ़ावा देने के लिए बल दिया, जिससे एक स्वस्थ और सुखद जीवनशैली प्राप्त हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि यह प्राचीन पद्धति आंतरिक शांति, शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करती है। उन्होंने कहा की योग की जड़े प्राचीन भारत से है जिसे दिसंबर 2014 में सयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा प्रस्ताव पारित करके प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। तब से सम्पूर्ण विश्व में विभिन्न संस्कृतियों के लोगो के द्वारा योग को अंगीकार किया गया है और  प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है इस वर्ष 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर श्री करुणानिधि त्रिपाठी, कमांडेंट  55 बटालियन बीएसएफ ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की इस 10 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस का थीम स्वयं एवम् समाज के लिए योग हमे योग के समाज में बढ़ते हुए महत्व के बारे में बताता है। उन्होंने सभी से योग के महत्व और वर्तमान समय में व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर इसकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया।


No comments:

Post a Comment