फिरोज़पुर छावनी में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षौलास के साथ सम्पन्न।
फिरोज़पुर 21जून (परेश कुमार डिंपी)दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर स्थानीय गांधी गार्डन में बहुत ही उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।लगभग एक हजार लोगों ने इसमे भाग लिया।समरण रहे कि जिला स्तर पर प्रशासन ने आर्ट ऑफ़ लिविंग फिरोजपुर,आयुष विभाग , योग साधना केन्द्र के साथ मिलकर मनाया।इस सत्र में स्थानीय विधायक रनबीर सिंह भुललर, डीसी राजेश धीमान और नरेश कटारिया (विधायक जीरा)ने भी शिरकत की।आर्ट ऑफ़ लिविंग फिरोजपुर के मीडिया संयोजक एवं पर्शिक्षक दविंदर कुमार ने बताया कि आर्ट ऑफ़ लिविंग गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के नेतृत्व में विश्वभर में 180 से भी ज्यादा देशों में योग का प्रचार कर रहा है।उन्होंने बताया कि योग लोगों को जोड़ने का काम करता है।अगर हम योग , प्राणायाम ध्यान को जीवन में उतार लेते है तो कई प्रकार के रोगों से बचाव हो सकता है।इस योग सत्र में आर्ट ऑफ़ लिविंग के पर्शिक्षक दीपक गुप्ता ने एकत्रित लोगों को योग , प्राणायाम एवम् ध्यान करवाया।इस अवसर पर पर्शिक्षक राजीव सेतिया, दीपक जैन , परेश कुमार , चमन लाल , गौरी शर्मा , नीतू शर्मा , इन्दु बाला , इत्यादि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment