Sunday, June 16, 2024

फाजिल्का की भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी अब सायं 6:30 बजे होगी।

 

फाजिलका 15 जुन (धर्म चावला)  फाजिल्का क्षेत्र के साथ लगती भारत-पाक सरहद के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय अब प्रतिदिन सायं 6:30 बजे कर दिया गया है। बीएसएफ के सूत्रों से जानकारी देते बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के इंचार्ज लीलाधर शर्मा ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण ऐसा किया गया। उन्होंने बताया कि रिट्रीट देखने वाले दर्शक अपना आधार कार्ड लेकर सायं 6:15 बजे तक बॉर्डर पर पहुंचे। आधा घंटा तक परेड की कार्रवाई देखने देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में लोग आते हैं जो बीएसएफ की देशभक्ति देख चकित हो जाते हैं। दर्शकों के बैठने के लिए स्टेडियम में उचित प्रबंध होता है।

No comments:

Post a Comment