विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारी माता बंगला मुखी दरबार में हुए नतमस्तक
अमृतसर/जंडियाला गुरु/कवलजीत सिंह लाडी : विश्व मानवाधिकार परिषद के जिला प्रभारी दीपक सूरी ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ माता बंगला मुखी दरबार हिमाचल प्रदेश में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आचार्य राज कुमार शर्मा ने टीम के सदस्यों के साथ पूजा एवं हवन यज्ञ की सभी रस्में पूरी कीं। टीम के सदस्यों ने पूजा अनुष्ठान पूरा करते हुए सभी की शांति की कामना की। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख समाज सेवी हैप्पी तेजपाल, गुरमीत सिंह सोहल, समाज सेवी रवि प्रकाश और हर्षजोत सिंह सोहल मौजूद थे। इस दौरान जिला प्रभारी दीपक सूरी ने कहा कि आज का हवन यज्ञ और पूजा सभी की शांति के लिए की गई है। हम सभी को धार्मिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए और धार्मिक समारोहों में योगदान डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व मानवाधिकार परिषद की टीम हर वर्ष मां को नमन कर पूजा करती है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में मत्था टेककर धार्मिक स्थलों पर साष्टांग प्रणाम करने से व्यक्ति को बहुत प्रभावशाली ऊर्जा मिलती है।
No comments:
Post a Comment