
लहर इडिया 21जून अमबाला राजेश कुमार
अम्बाला पूर्व विधायक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जसबीर मलौर ने धन्यवादी दौरे के दौरान गांव जगौली का दौरा किया और अम्बाला लोकसभा से श्री वरूण चौधरी जी को सासंद बनाए जाने पर जनता का धन्यवाद किया । मलौर ने कार्यकर्त्ताओ की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जिस तरह कडी धूप में कार्यकर्त्ताओ ने दिन रात एक किया , वह काबिले तारीफ है । श्री वरूण चौधरी जी एक कर्मठ नेता हैं और अम्बाला में विकास की गति को आगे बढ़ाएगें ।मलौर ने कार्यकर्त्ताओ को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी दिशा निर्देश दिए और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है । कार्यकर्त्ता जनता को कांग्रेस की नीतियों के बारे में समझाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़े । उन्होने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज समाज में ऐसा कोई वर्ग नहीं जो भाजपा के कुशासन से तंग ना हो किसान लगातार धरने पर हैं , युवा बेरोजगारी से परेशान है ,व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है , महगांई चरम पर पहुंच गई है , हस्पताल में गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं । लेकिन सरकार के नेता जनता को सुविधाएं देने की बजाय दोनों हाथो से जनता के खून पसीने की कमाई को लूटने का काम कर रहे हैं । जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है । आज पूरा प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी की तरफ उम्मीद से देख रही है । प्रदेश की जनता चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी को अपना नेता मान चुकी है व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है । इस मौके पर मलिक सिंह जगौली पूर्व चेयरमैन,दलजीत सिंह पूर्व सरपंच, जतिन्दर सिंह, लखविंदर सिंह, बलजिदंर सिंह हैप्पी , यादविंद्र सिंह, आजादविंदर ,जगतार फौजी , राज सिंह, उदयभान , अमरजीत सिंह, मान सिंह खुरचणपुर, लाभ सिंह ठरवा , टिंका कांवला ,राजबीर मलौर , तरणदीप पूनियां ,जसबीर हुमायूंपुर, कृष्णलाल पूर्व जिला परिषद सदस्य,मिंटू खुरचणपुर, निंदर पंजोला, सुभाष फौजी , बलजीत ईस्माइलपुर,सिम्मा नंबरदार, दलजीत मलौर , राहुल भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment