लुधियाना में डायसन ने अपना पहला स्टोर का शुभारंभ किया

लुधियाना 19 फरवरी (विक्रम सैनी ) पंजाब के लुधियाना में सन व्यू एनक्लेव में स्थित डायसन इंडिया ने अपने पहले डायसन स्टोर की शुरुआत की । इस डायसन स्टोर में डायसन के सभी उत्पाद मिलेंगे। इस स्टोर में ग्राहकों को डायसन के उत्पाद खुद इस्तेमाल करके देखने का अनुभव मिलेगा। वो अपनी जरूरतों के अनुरूप सही मशीन या एसेसरी इस्तेमाल कर सकेंगे और फिर उसे खरीद सकेंगे।
डायसन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, अंकित जैन ने कहा, डायसन का तरीका उन समस्याओं को हल करना है, जिन्हें बाकी लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं। इसमें नए उत्पाद पेश करने से लेकर दिलचस्प तरीके से ग्राहकों तक टेक्नोलॉजी पहुंचाना शामिल है। भारत भर में हमारे स्टोर्स पर आने वाले ग्राहकों से हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्हें इंटरैक्टिव अनुभवों द्वारा यह समझने में मदद मिलती है, कि हमारी टेक्नोलॉजी वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान किस प्रकार करती है। अपने इस सफर में हमें भारत में डायसन के लिए एक और उपलब्धि हासिल करते हुए पंजाब में अपना पहला स्टोर खोलने की बहुत खुशी है, जो देश में हमारा 24 व स्टोर है।"
उन्होंने आगे कहा, हम ग्राहकों को नए डायसन स्टोर में आकर डायसन एक्सपर्ट्स की मदद लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो डायसन इंजीनियर्स द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित हैं, ताकि हर ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सही समाधान पा सके।"हाल ही में लॉन्च हुए डायसन एयरस्ट्रेट स्ट्रेट्नर सहित डायसन की लेटेस्ट टेक्नोलॉजीज का अनुभव प्राप्त करने के लिए ग्राहक डायसन विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह प्राप्त करें। स्टाइलिंग स्टेशंस पर डायसन स्टाईलिस्ट डायसन ब्यूटी उत्पादों के उपयोग के बारे में व्यक्तिगत सुझाव प्रदान करते हैं, जिनसे सभी तरह के बालों एवं उनकी स्टाइलिंग की जरूरतें पूरी होती हैं। वो इन उत्पादों का लाईव प्रदर्शन भी करते हैं।यहाँ लाइव डेमॉन्स्ट्रेशन्स द्वारा ग्राहकों को देखने को मिलेगा कि डायसन वैक्यूम कितना प्रभावशाली काम करते हैं, और अलग-अलग तरह के फर्श से किस प्रकार अनाज और छोटे टुकड़े, विभिन्न तरह की धूल आदि को साफ कर देते हैं। साथ ही हवा की गुणवत्ता के प्रदर्शन के साथ उन्हें हाथों-हाथ इनडोर एयर क्वालिटी में सुधार होते हुए देखने को भी मिलेगा। इस स्टोर में स्टाइलिंग स्टेशन भी हैं, जहाँ ग्राहक लेटेस्ट डायसन ब्यूटी टेक्नोलॉजी की मदद से अपने बालों को स्टाईल करा सकेंगे।
No comments:
Post a Comment