Thursday, February 20, 2025

एनएसएस का मुख्य उद्देश्य सामाजिक व्यक्तित्व का विकास करना – बीडीओ प्रमोद राणा

 


 लहर इंडिया 20 फरवरी अम्बाला राजेश कुमार
अम्बाला आज बराड़ा खंड के गाँव थम्बड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य राजेश पराशर विशिष्ट अतिथि  के रूप में विशेष तौर      पर उपस्थित रहे | सभी आए हुए अतिथियों का विद्यालय की प्रधानाचार्या मनभावनी भल्ला व एनएसएस  कार्यक्रम अधिकारी अनुज कुमार द्वारा गुलदस्ता देकर व विद्यालय परिसर में पौधारोपण करवा कर स्वागत किया | बीइओ प्रमोद राणा में  विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एन एस एस का प्राथमिक उद्देश्य छात्रो और युवाओं में उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है | इसके द्वारा छात्रों में सामाजिक जिम्मेवारी की भावना विकसित होती है | साथ ही छात्रों में आपात स्थिति में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करना, छात्रों में नेतृत्व के गुण और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण विकसित करना, छात्रों को समाज की आवश्यकता एवं समस्याओं को पहचान कर उनका समाधान करने में मदद करना, छात्रों को सामुदायिक भागीदारी जताने में कौशल हासिल करना सीखना आदि मुख्य उद्देश्य है | इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के प्रदेशाध्यक्ष पवन पराशर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर, सन् 1969 ई. को की गई थी। इसलिए हर वर्ष 24 सितंबर को एनएसएस दिवस मनाया जाता है। उन्होंने अपनी संस्था सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) की को-स्पोंसेर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से विद्यार्थियों को इम्यूनिटी बूस्टर उपहार स्वरूप भेंट किया | इस अवसर पर विद्यालय की एबीआरसी मीनाक्षी शर्मा, सुरिंदर कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, अनु, बंटी कुमार अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |

No comments:

Post a Comment